मुंबई, 30 जून। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने पिता हीरक बसु के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी देवी के लिए उनके दादाजी सबसे प्रिय हैं। इस खास मौके पर बिपाशा ने एक वीडियो मोंटाज साझा किया, जिसमें परिवार के साथ बिताए गए यादगार लम्हों को दर्शाया गया है।
इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो के कैप्शन में बिपाशा ने लिखा, "दुनिया के सबसे बेहतरीन पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हमेशा स्वस्थ, खुश और मजेदार रहें। हम सभी आपके पापा होने पर गर्व महसूस करते हैं। देवी के पसंदीदा दादाजी को फिर से जन्मदिन की शुभकामनाएं।"
इस वीडियो में बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर और उनकी बेटी देवी के साथ हीरक बसु के प्यारे क्षणों को शामिल किया गया है। वीडियो में छुट्टियों की तस्वीरें भी हैं, और बैकग्राउंड में 'आई लव यू डैडी' गाना चल रहा है, जो इसे और भी खास बनाता है।
बिपाशा का अपने पिता के साथ एक दोस्ताना रिश्ता है। फादर्स डे पर उन्होंने एक पोस्ट में बताया था कि उनके पिता उनके लिए कितने खास हैं।
बिपाशा बसु के पिता, हीरक बसु एक सिविल इंजीनियर हैं, जबकि उनकी मां ममता एक हाउस वाइफ हैं। बिपाशा की दो बहनें भी हैं: बड़ी बहन विदिशा और छोटी बहन विजयेता। बिपाशा ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की है, जिनसे उनकी मुलाकात 2015 में फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। दोनों ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी की और अगस्त 2022 में उनकी बेटी देवी का जन्म हुआ।
अपने करियर की शुरुआत बिपाशा ने 2001 में फिल्म 'अजनबी' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'जिस्म', 'धूम 2', 'नो एंट्री', 'रेस' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। उन्होंने हॉरर फिल्मों जैसे 'राज', 'राज 3डी' और 'अलोन' में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। हाल ही में, वह 2020 में वेब सीरीज 'डेंजरस' में भी नजर आईं।
You may also like
कर्नाटक प्रदेश प्रभारी सुरजेवाला से मिले विधायक बी.आर. पाटिल, मंगलवार को राजू कागे की होगी मुलाकात
सब्जी प्रसंस्करण व विपणन सहकारी योजनाओं की प्रमंडलीय बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री से मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के खिले चेहरे
मैला कांड: अशोकनगर की सड़कों पर उतरेंगे दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और जयबर्धन, देंगे गिरफ्तारी
नागदा: पत्नी ने घूंघट नहीं लिया तो पति ने अपने ही मासूम बच्चे को सड़क पर फेंका, आरोपित गिरफ्तार